Let’s travel together.

बागेश्वर धाम हनुमान चालीसा संगठन की महिला अध्यक्ष बनी साधना, संगीता कार्यकारी अध्यक्ष बनीं

0 119

– नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई

– इकाई गठन का उद्देश्य महिलाएं भी संगठन के प्रति अपना समर्पण और सक्रियता दिखाएं

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में लगातार सक्रिय रहने के कारण साधना गुप्ता को महिला जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संगठन जिला अध्यक्ष डॉ. संजय गौतम द्वारा दी गई। कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर संगीता गौतम को प्रभार सौंपा गया। बागेश्वर धाम हनुमान चालीसा संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. संजय गौतम ने बताया कि मां केला दरबार परिसर में संगठन का – हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम – आयोजित किया गया। इसके बाद – महिला संगठन की नई कार्यकारिणी – का गठन किया गया।
इकाई का गठन करने का उद्देश्य यह है कि महिलाएं भी संगठन के प्रति अपना समर्पण और सक्रियता दिखाएं। इसी कारण नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें उपाध्यक्ष पद पर आरती शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संगीता गौतम, उपाध्यक्ष ममता शर्मा, महामंत्री साधना शर्मा, सह मंत्री नीलिमा विश्वास, कोषाध्यक्ष तनुजा गर्ग, कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, संगठन मंत्री अनीता विश्वकर्मा, सह संगठन मंत्री नीलम शर्मा को बनाया गया है। प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सुमन तिवारी को सौंपी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811