शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सुहाने के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति बेगमगंज द्वारा विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त जागरूकता शिविर में सचिन द्विवेदी, द्वितीय जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा श्रमिको को मुफ्त कानूनी सहायता सेवाओं के उपयोग के बारे में शिक्षित किया गया एवं घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, साइबर सुरक्षा और संपत्ति के अधिकारों पर चर्चा की गई।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती अन्ना ग्लोरी माहेश्वरी व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठखंड एवं सुश्री श्वेता चौहान व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठखंड बेगमगंज के द्वारा भी मजदूरों के आधार अपडेट, राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड और मतदाता पहचान पत्र जैसी आवश्यक सरकारी सेवाओं पर मार्गदर्शन दिया गया, एवं व्यक्तिगत कानूनी परामर्श प्रदान किया गया और नागरिकों को कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।