मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 बालमपुर चौराहे के पास स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने यात्री बस से एक ऑटो चालक बस के पीछे जा टकराया जिससे ऑटो आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक और ऑटो चालक में काफी देर तक बहस होती रही। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई। दोनों वाहन चालकों ने आपसी समझौता कर लिया।
वही बालमपुर घाटी पर चढ़ रहे एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। जिससे ट्रक पीछे रिवर्स होने लगा। ट्रक को बामुश्किल पत्थर लगाकर रोका गया। इसके पश्चात जेसीबी की सहायता से ट्रक को बालमपुर की घाटी पर चढ़ाया गया। नहीं तो आज फिर बालमपुर घाटी पर खाई में ट्रक पलट जाता।
बालमपुर घाटी पर हो रहे आए दिन हादसों के कारण दोनों तरफ लगी हुई लोहे की रेलिंग पूरी तरह टूट चुकी है। जिससे और ज्यादा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।