मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
देवउठनी ग्यारस के अवसर पर हाट बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु भगवान विष्णु के जागरण पर्व के लिए पूजा सामग्री की खरीदारी करते नजर आए। बाजार में गन्ना, सिंगाड़े, फूल और दीये की खूब बिक्री हुई। गन्ने की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, सिंगाड़े की भी मांग अधिक रही। हालांकि ओर दिनों के मुकाबले आज गन्ना और सिंघाड़े के भाव तेज रहे।

व्यापारियों के अनुसार, इस बार बिक्री पिछले साल की तुलना में अधिक हुई। महिलाएं और बुजुर्ग श्रद्धालु पूजा की सामग्री लेकर घर लौटते दिखे।शाम तक बाजार में रौनक बनी रही। देवउठनी ग्यारस के साथ ही विवाह समारोहों के शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं, जिससे बाजारों में चहल-पहल और बढ़ने की उम्मीद है। देव उठनी ग्यारस के दिन बालमपुर हाट बाजार में लोग गन्ने, सिंघाड़ा, शकरकंद, तुलसी और अन्य पूजा सामग्री खरीद रहे थे। कई जगहों पर गन्ना और सिंघाड़े की मांग सबसे अधिक रही, क्योंकि इनका इस्तेमाल तुलसी विवाह में मंडप सजाने के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त, आभूषण, कपड़े और मिठाइयों की बिक्री भी बढ़ी है।मुख्य आकर्षण: गन्ने, सिंघाड़े और तुलसी की खरीददारी सबसे अधिक रही।