Let’s travel together.

दो दिन हुई रिमझिम बारिश तीन दिन से नहीं निकली धूप, मामूली बूंदाबांदी, ठंड बढ़ी, किसान चिंतित

0 80

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर सहित क्षेत्र में लगातार चार दिनों से धूप नहीं निकलने के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को कंपकंपी महसूस हो रही है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम में आए इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी धान की फसल पर ठंड और नमी का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। किसान जल्द मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं ताकि कटाई का काम प्रभावित न हो।
मोंथा चक्रवात के प्रभाव से आगामी 31 अक्टूबर, शुक्रवार तक जिले में कहीं हल्की तो कहीं रिमझिम बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। बेमौसम बरसात से खरीफ की फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा है। क्षेत्र में रोपे गई धान की फसल पर प्रभाव पड़ा है।
निवास मीना, नंदू साहू , अमित मीणा, गोपी नायक, दिगपाल नायक यदि किसानों का कहना है कि कई दिनों से खेतों में अत्यधिक नमी है, जिससे फसलों में सड़न शुरू हो गई है। कुछ जगहों पर कीड़े और बीमारियों का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कीटनाशकों का छिड़काव धूप में ही प्रभावी होता है, लेकिन लगातार खराब मौसम के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा। अगर तीन से चार दिन लगातार धूप नहीं निकली, तो खेतों में काम करना भी मुश्किल रहेगा। किसानों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो धान की पैदावार बेहद कम हो जाएगी, और वे अपनी लागत भी नहीं निकाल पाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811