Let’s travel together.

शिवपुरी के अस्पताल से बच्चा चुराने वाली महिला सागर से पकड़ी गई, 200 कैमरों की मदद से पुलिस पहुंची आरोपी महिला तक

0 171

– बच्ची सुरक्षित

– बच्चा चुराने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी

– आरोपी महिला पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था पुलिस ने

– बच्ची की सकुशल बरामदगी से पुलिस ने ली राहत की सांस

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के जिला अस्पताल से एक महिला द्वारा नवजात बच्ची के चोरी किए जाने के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों की मदद से उक्त आरोपी महिला को पकड़ लिया है। शिवपुरी के जिला अस्पताल से नवजात बच्ची को चुराने के बाद महिला एक बस के माध्यम से सागर जिले तक पहुंच गई थी। सागर में पुलिस ने इस महिला को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। नवजात बच्ची को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है और उसे सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी महिला को शिवपुरी लाया जा रहा है और पुलिस अब इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए इससे पूछताछ करेगी।

30 हजार का ईनाम घोषित किया था-

शिवपुरी कोतवाली थानांतर्गत जिला अस्पताल से बुधवार की सुबह एक अज्ञात महिला आदिवासी प्रसूता की एक दिन की बच्ची चोरी करके ले गई थी। महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस वारदात के बाद आईजी ने महिला का पता बताने वाले को 30 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। बताया जाता है कि बामौरकलां के विशुनपुरा निवासी रौशनी पत्नी सुनील आदिवासी उम्र 23 साल को 27 अक्टूबर को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 27-28 अक्टूबर की दरम्यानी रात 1:56 बजे उसने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसूता की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेटरनिटी विंग के एचडीयू वार्ड (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) में भर्ती करवाया गया। इसी क्रम में 28 अक्टूबर की रात एक अज्ञात महिला प्रसूता की ननद रामवती से मिली।

्रप्रसूता महिला के परिजनों से संपर्क बढ़ाकर चोरी की बच्ची-

इस आरोपी महिला ने रामवती से बातें करते हुए खुद को उनके गांव की आशा कार्यकर्ता की रिश्तेदार बता कर उनसे पहचान कर ली, तथा अपना नाम लता आदिवासी बताया। वह पूरी रात उनके संपर्क में रही, वह प्रसूता के लिए खाने पीने का सामान, चाय-दूध आदि भी लेकर आई। इसी क्रम में 29 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजकर 48 मिनट पर वह महिला प्रसूता व उसकी सास से यह कहकर बच्ची को बेड से उठा लाई कि, वह बच्ची को अपने पति सुनील को खिलाने के लिए ले जा रही है। इसके बाद वह बच्ची को लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस ने महिला की तलाश में शहरभर के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ साथ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगह पर तलाश किए।

पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को पकड़ा-

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने अलग-अलग टीमें गठित कर मामले की पड़ताल के निर्देश दिए। पुलिस को छानबीन के दौरान महिला के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपित महिला की पहचान बड़ा गांव निवासी शारदा आदिवासी के रूप में हुई है। वह आपराधिक किस्म की महिला बताई गई है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि महिला पर पूर्व में भी चोरी संबंधी एक अपराध दर्ज हो चुका है। इस दौरान पुलिस इस महिला तक पहुंच गई। बताया जाता है कि उक्त महिला इस नवजात बच्ची को लेकर सागर बस से पहुंची। यहां पर पुलिस ने घेराबंदी कर इसे पकड़ लिया। महिला कई बसों को बदलकर करीब 280 किमी दूर सागर पहुंची, जहां से वह भागने की फिराक में थी। बच्ची सुरक्षित है। महिला से पूछताछ की जा रही है।

जांच होगी, पूछताछ करेंगे – एसपी

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि हमें जो इनपुट मिले थे, उसके आधार पर हमने सागर पुलिस को दी। उक्त सूचना के आधार पर सागर पुलिस ने महिला को एक यात्री बस से गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का वहां के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया है बच्ची पूर्णत: स्वस्थ है। सुबह महिला और बच्ची शिवपुरी लाकर पूछताछ करेंग

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई –

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के जिला अस्पताल से नवजात बच्ची के चोरी किए जाने के मामले में पुलिस को मिली सफलता पर बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस मामले में शिवपुरी पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि इस संवेदनशील मामले में पुलिस ने सक्रियता से उक्त मामले का खुलासा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811