नालियों में किया गया दवा (पाउडर) का छिड़काव, नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले की नगर परिषद गैरतगंज द्वारा नगर के सभी वार्डों में मच्छरों के प्रकोप को रोकने और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव हेतु दवा (पाउडर) का छिड़काव किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को मुख्य मार्गों सहित मोहल्लों की नालियों में दवा छिड़काव कर स्वच्छता अभियान भी चलाया। बदलते मौसम में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुधीर उपाध्याय ने नागरिकों से अपील की कि वे घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और स्वच्छता बनाए रखें, ताकि मच्छरों के प्रजनन पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।