Let’s travel together.

बारिश में चल रहा नाला निर्माण,नाले से निकली मिट्टी सडक पर मची कीचड़, निकलना हुआ दूभर

0 41

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

नगर में निर्माण जारी है तथा विकास की जद्दोजहद चल रही हैं तब इसी बीच बारिश ने भी पुनः दस्तक दे दी है इस निर्माण की खुदाई से डामरीकरण सडक पूरी तरह दब चुकी है सडक पर दलदल होने से लोगो का चलना फिरना दूभर हो गया है तो नाले निर्माण का सीमेंटीकरण निर्माण भगवान भरोसे बिना उपयंत्री की उपस्थित मे चल रहा है जिसकी गुणवत्ता का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है ।
जानकारी के अनुसार नगर विकास की श्रेणी में तो गिन लिया जाता है तथा नगर में लगातार विभिन्न निर्माण जारी है बावजूद इसके निर्माणों की देखरेख से जिम्मैदार अपने आप को दूर रखते हैं जिससे इन निर्माण पर होने वाली शासकीय राशि गुणवत्ता के दरकिनार होने पर पलीता लग जाता हैं ऐसे नगर के अधिकांश निर्माण कहीं न कहीं अपने निर्माण पर सवालिया निशान खडे करते रहे है तथा जिम्मैदार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आ जाते है ।इस कडी मे नगर भर की जलनिकासी हेतु निर्मित होने वाले नाला निर्माण जिसकी लागत लगभग ढाई करोड़ से अधिक बताई जाती हैं इन दिनो निर्माण जारी है हालांकि नगर में बारिश का दौर एकबार फिर शुरू हो चुका है बारिश के चलते निर्माण ऐजेंसी का खुदाई कार्य जारी रहने से राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा निर्मित सर्विस रोड पूरी तरह दलदली हो चुकी हैं जिससे छोटे वाहन एवं पैदल चलने वाले लोगों को खासी मशक्कत करनी पड रही हैं इतना ही नहीं हद तो तब हो जाती हैं जब बारिश के दौरान ही सीमेंट कार्य जारी है जिसका आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है इतना ही नहीं इन निर्माण को देखने की जिम्मेदारी उपयंत्री पर रहती हैं जिससे गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो सके परन्तु उपयंत्री की अनुपस्थिति मे भी निर्माण ऐजेंसी अपने मनमर्जी निर्माण मे गुणवत्ता को पलीता लगाने में पीछे नहीं रहते जिससे शासन की राशि घटिया निर्माण की भेट चढ जाती है ।तब इस नगर में होने वाले निर्माण मे कहीं न कहीं अपनी गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर देती हैं ।
इनका कहना है

बारिश सभी ओर जारी है इससे निर्माण पर कोई असर नहीं पडता है सीमेंट के कार्य मे जो सीमेंट का माल बनाया जाता हैं वह कम पानी वाला रहता है तथा बारिश के पानी से सीमेंट माल मे पानी की पूर्ति हो जाती हैं तथा उपयंत्री कल आकर निर्माण देखेंगे ।रामलाल कुश्वाह सीएमओ नप सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811