– साथ में पत्नी के खिलाफ मां के साथ शिकायत करने पहुंचा बेटा
बेगमगंज, रायसेन ।स्थानीय वार्ड 06 में पारिवारिक विवाद के बीच 20 तोला सोने के जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। वसंती जैन पत्नी कालू राम जैन ने अपने पुत्र संजय जैन के साथ थाने पहुंचकर अपनी बहू अभिलाषा जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
वसंती जैन का आरोप है कि पारिवारिक तनाव के दौरान जेवरात लापता हो गए और मारपीट की घटना भी हुई। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर प्रारंभिक जांच प्रारंभ शुरू कर दी है। फिलहाल कोई आपचारीक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
वसंती जैन ने कहा “मैं चाहती हूं कि मेरे सोने के जेवर वापस मिल जाएं और घर में शांति बनी रहे।”थाना प्रभारी ने बताया कि जांच प्रक्रिया में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की कार्रवाई साक्ष्य और बयान के आधार पर तय की जाएगी।