Let’s travel together.

ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति ने दीपावली के अवसर पर नवीन वस्त्र साड़ियों एवं मिठाई का किया वितरण

0 66

-निराश्रित एवं वृद्ध महिलाओं को नवीन वस्त्र साड़ी एवं मिष्ठान वितरण किया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति शिवपुरी द्वारा दीपावली के अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी निराश्रित एवं वृद्ध महिलाओं को नवीन वस्त्र साड़ी एवं मिष्ठान वितरण किया गया। रविवार को आयोजन समिति के कार्यालय दत्तोपंत ठेगड़ी भवन विवेकानंद कॉलोनी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्ल्ड स्पिरिचुअल फाउंडेशन के संस्थापक गुरुजी रघुवीर सिंह गौर उपस्थित थे। आयोजन में उपस्थित महिलाओं में काफी उत्साह एवं प्रशन्नता का भाव दिख रहा था। आयोजन में ग्रामीण बैंक स्टाफ एवं भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियो की सहभागिता एवं सहयोग रहा।
इस अवसर पर श्री रघुवीर सिंह गौर द्वारा अपने उद्बबोधन में ग्रामीण बैंक के कार्यों की सराहना करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की एवं कहा कि इससे अच्छा पुण्य का कार्य कोई हो ही नहीं सकता दिवाली के अवसर पर किसी को खुशियां प्रदान करना यह एक बहुत ही पुनीत कार्य हैं। इस अवसर भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तोमर, दिलीप शर्मा, सतीश श्रीवास्तव, एम एस द्विवेदी, व ग्रामीण बैंक के एसकेएस चौहान, नीरज अग्रवाल, मनीराम रावत, अनिल त्रिपाठी, अतुल प्रताप सिंह, कपिल गुप्ता, धीरज नागले, राजीव श्रीवास्तव एवं देवेंद्र रावत उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811