Let’s travel together.

देवरी में हुआ किसान पंचायत सम्मेलन , कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

0 80

किसानों की समस्याओं को लेकर जताई नाराज़गी, सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

राघवेंद्र रघुवंशी उदयपुरा/देवरी रायसेन

रायसेन जिले के देवरी में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक, उदयपुरा विधानसभा के साथ ही सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक देवेंद्र पटेल ने किसानों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है, जबकि चुनावी वादों के बावजूद किसानों को लगातार ठगा जा रहा है।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों की उपस्थिति रही। नेताओं ने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

किसान पंचायत के मंच से कांग्रेस नेताओं ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सिर्फ एक छलावा बनकर रह गया है, किसान खाद की किल्लत और बढ़ती लागत से परेशान हैं। उन्होंने मौजूदा सरकार को “किसान विरोधी सरकार” बताते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811