Let’s travel together.

शिवपुरी में पांच बस्तियों का पथ संचलन निकला, पूरे जोश के साथ स्वयंसेवक शामिल हुए

0 69

– पथ संचलन में आरएसएस के स्वयंसेवक पूरी गणवेश के साथ कदमताल के साथ भाग लेते नजर आए

– गणमान्य नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को शिवपुरी शहर की विभिन्न बस्तियों के अलावा कोलारस नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान इस पथ संचलन में बड़ी संख्या में आरएसएस के स्वयं सेवक शामिल हुए।
रविवार को शिवपुरी नगर की मोहनी सागर बस्ती, फतेहपुर बस्ती, लुधावली बस्ती, पुरानी शिवपुरी बस्ती, राजश्वेरी बस्ती का पथ संचलन निकाला गया। इस पथ संचलन में आरएसएस के सभी स्वयंसेवक पूरी गणवेश के साथ कदमताल के साथ भाग लेते नजर आए।

इन बस्तियों के अंतर्गत शहर के विभिन्न मार्गों से यह पथ संचलन निकला। इस दौरान गणमान्य नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इस पथ संचलन में करीब 1000 से अधिक संख्या में गणवेश धारी स्वयं सेवक कतारबद्ध होकर समापन स्थल पर पहुंचे। समापन स्थल पर मुख्यवक्ता द्वारा अपना वक्तव्य दिया गया। इसके साथ ही कोलारस नगर में भी पथ संचलन निकला। इस पथ संचलन में भी पूरे जोश के साथ स्वयंसेवक शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811