Let’s travel together.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आलमपुर में निकला भव्य पथ संचलन

0 75

– स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और एकता का अद्भुत उदाहरण

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को आलमपुर उपखंड में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में शामिल हुए। संचलन के दौरान स्वयंसेवकों का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

संचलन आलमपुर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सम्पन्न हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठन और देशभक्ति की मिसाल पेश की। कार्यक्रम के उपरांत स्थानीय ग्राउंड पर बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया।

बौद्धिक सत्र में संघ के विभाग ग्राम विकास प्रमुख महेंद्र प्रजापति ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मूल उद्देश्य समाज में एकता, राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष को राष्ट्र-निर्माण और सामाजिक जागरूकता का संकल्प वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

प्रजापति ने ‘कुटुंब प्रबोधन’ के अंतर्गत पंचशील सिद्धांतों—परिवार में मिलजुलकर रहना, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, पॉलिथीन का त्याग तथा स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का पालन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में खंड संघ चालक गुलाबसिंह यादव, खंड कार्यवाह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, नागरिक व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |     जय प्रकाश अग्रवाल बने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष     |     ग़ैरतगंज, गढ़ी और देहगांव में ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ का समय तय     |     माता कर्मा देवी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प – साहू समाज ने मनाया कर्मा देवी जन्मोत्सव समारोह     |     भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दिया संगठन सशक्त बनाने का मंत्र     |     एचपीवी टीकाकरण अभियान: मध्यप्रदेश में 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण     |     केन्द्रीय उड्डयन मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रीवा-रायपुर हवाई सेवा का किया शुभारंभ     |     अधूरी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत: शाहपुरा से औरा माल मार्ग पर धूल, जाम और अव्यवस्था से त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी परेशान     |     बामुलाहिजा :: दिल्ली दौरा, भोपाल में फुसफुसाहट- संदीप भम्मरकर     |     कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811