सरपंच संघ अध्यक्ष पत्रकार संघ अध्यक्ष ने किया स्वागत
मनोज बैरागी सरदारपुर धार
नवागत जनपद सीईओ जोशुआ पीटर नें पदभार ग्रहण किया! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार अभिषेक चौधरी ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल के पत्र क्रमांक 1168 / 3691070/2025/वी -5 / 22 / स्थापना भोपाल दिनांक 10.09.2025 के परिपालन में सोमवार को आदेश जारी करते हुए जोशुआ पीटर को सरदारपुर जनपद सीईओ का प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए गए जिला पंचायत सीईओ द्वारा आदेश जारी करते हुए श्रीमती मारीषा शिंदे को सरदारपुर जनपद पंचायत के अतिरिक्त प्रभार से कार्य मुक्त किये जाने के आदेश दिए गए थे ।

नवागत जनपद सीईओ पीटर के दोपहर पश्चात पदभार ग्रहण की सूचना मिलने पर पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहनलाल यादव के नेतृत्व में पत्रकार विष्णु पडियार पत्रकार मनोज बैरागी भंवर सिंह सोनेर सरदार पाटीदार एवं सरपंच संघ अध्यक्ष मयाराम मेडा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत चालनी माता सरपंच बहादुर गणावा हातोद सरपंच गोपाल डामर आदि ने नवागत जनपद सीईओ को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया चर्चा के दौरान सीईओ पीटर ने बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को जन प्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मियों के सहयोग से लाभान्वित किया जाएगा एंव योजनाओं के सुचारू संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस दौरान सीईओ पीटर ने जनपद कर्मचारियों से व्यक्तिगत मुलाकात कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया !