अनुराग शर्मा सीहोर
सीहोर जिले के नजदीक ग्राम बरखेड़ी में पिछले कई दिनों से बिना रजिस्ट्रेशन के फर्जी तरीके से मुस्कान अस्पताल चल रहा है पहले भी शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए इस अस्पताल को बंद कर दिया था इसके बावजूद भी लगातार यहां पर मरीजों का उपचार हो रहा था मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार डेहरिया ने गंभीरता से इस मामले को नहीं लिया जिसका दुखद परिणाम ये हुआ कि आज गलत इंजेक्शन के कारण 25 महीने की मासूम बच्ची की दुखद मौत हो गई।अस्पताल का संचालन अशोक विश्वकर्मा करता हे।
इस घटना के जिम्मेदारी कहीं ना कही जिले के स्वास्थ्य अधिकारी और जिला प्रशासन है जो इस तरह के अवैध क्लिनिको पर अंकुश लगाने में नाकामयाब है