– सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ सारा मामला
– लैपटॉप लेकर भागे युवक का नाम धर्मेंद्र कुशवाह,कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज
रायसेन। जिला अस्पताल में आधार कार्ड अपडेट का कार्य कर रही महिला कर्मचारी वर्षा कुशवाहा का लेपटॉप लेकर एक युबक भाग गया युबक CCTV कैमरे में कैद हुआ है ।कर्मचारी से उसकी झूमा झटकी भी हुई.लेपटाप में उसकी ID भी एक्टिव है.युबक ने महिला को धमकी भी दी कि बो उसका आधार कार्ड सेंटर नहीं चलने देगा.

महिला ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस को की है जिसमें उसने घटना का जिक्र करते हुए यह भी लिखा है कि यदि उसकी एक्टिव ID से कुछ गलत आधार कार्ड अपडेट किये गए तो उसकी जिम्मेदारी युबक कि होंगी युबक का नाम धर्मेंद्र कुशवाहा बताया गया है.बताया जा रहा है शासन स्तर पर एलॉट हुए आधार कार्ड सेंटर धर्मेंद्र कुशवाहा का नहीं हुआ है इसलिए उसने ऐसा किया है.पुलिस मामले कि जाँच कर रही है