रायसेन। श्री वीर शिवाजी दुर्गा उत्सव समिति PHE रोड 16 क्वाटर के 26 वे वर्ष के अवसर पर लगाई गई भव्य पंडाल में गुफा के अंतर्गत 4 धाम दर्शन(जगन्नाथ जी, द्वारकाधीश जी ,रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, बद्रीनाथ जी) एवं रायसेन सोमेश्वर धाम को साक्षात रूप से कैद में दर्शन कराने बाली झांकी को श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने विशेष पुरस्कार प्रदान किया एवं समिति के सभी सदस्यों की मेहनत की बहुत तारीफ भी की।

ये झांकी शहर की वही झांकी है जिसमें मां जगदम्बा छत्रपति शिवाजी महाराज को तलवार अर्पित कर रही है।
इस अवसर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रभु राम चौधरी ने भी तारीफ की एवं भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तव में काफी मेहनत से समिति के सदस्यों ने भव्य पंडाल तैयार किया है मैं स्वयं भी दर्शन करके आया हूं।

पुरस्कार वितरण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा भी उपस्थित रहे तथा शहर के प्रतिष्ठित जनों ने भी झांकी की बहुत तारीफ की और कहा की ऐसी झांकियां निरंतर लगती रहना चाहिए।

समिति के सदस्यों ने भी शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया एवं शहर के गणमान्य नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया।
झांकी विसर्जन में रायसेन के प्रतिष्ठित डीजे विक्की डीजे एवं इवेंट्स ने भी विशेष प्रदर्शन किया जो कि शहर में चर्चा का विषय बना हुआ था।