इफ्को एमसी के कृषि रसायनिकों के विक्रय केंद्र का शुभारंभ
सी के पारे रायसेन
कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सलामतपुर एवं सांची में श्री कुंवर सिंह दांगी समिति प्रबंधक एवं नरेश सिंह राजपूत समिति प्रबंधक द्वारा संस्था सलामतपुर एवं सांची में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के प्रशासक श्रीमती पूनम भट्टी , इमरान जाफरी शाखा प्रबंधक एवं संस्था के कर्मचारी व सम्मानित नागरिक गण वार्षिक आमसभा में उपस्थित हुए।
इसके साथ ही संस्था के अंशधारी कृषक गण भारी संख्या में उपस्थित हुए इसके उपरांत समिति प्रबंधक सलामतपुर कुंअरसिंह दांगी एवं संस्था समिति प्रबंधक सांची नरेश सिंह राजपूत द्वारा एजेंडा अनुसार पूर्व वर्ष में संस्था में दिए गए कार्यों का वरिष्ठ अधिकारियों एवं कृषक बंधुओं के समक्ष संस्था की वित्तीय स्थिति एवं लाभ हानि पत्रक पर बाचन कियाऔर आगामी बजट भी तैयार कर सभी के समक्ष पेश किया। तत्पश्चात सलामतपुर एवं सांची में भारत सरकार से समृद्धि योजना के अंतर्गत इफ्को एमसी के कृषि रसायनिकों के विक्रय केंद्र का इफको के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा संस्था सलामतपुर एवं सांची में प्रशासक द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया इसी प्रकार संस्था बनखेड़ी पेमत मानपुर वीदपुरा रमपुरा केसरी में भी वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया ।