– यात्री ट्रेन ओर पुस्तकालय का नामकरण महातपस्वी समाधिस्थ आचार्यश्री विद्यासागरजी के नाम पर हो
सुरेंद्र जैन रायपुर
उत्तम क्षमा से लेकर उत्तम ब्रह्मचर्य तक दश धर्मों का जीवन पर्यंत पालन करने वाली त्याग दान पुण्य को जीवन की प्राथमिकता मानने वाली जैन समाज वैसे तो कभी किसी से कुछ मांगती नहीं क्योंकि किसी से कुछ भी मांगना जैन धर्म के विरुद्ध है इसीलिए जैन समाज कभी किसी से कुछ नहीं मांगती बल्कि दान पुण्य त्याग को ही महत्वता देती है और यदि कभी कुछ मांगती भी है तो बस अपने महा तपस्वियों के नाम को ही मांगती हैं जैसे कि रविवार को छत्तीसगढ़ की रायपुर जैन समाज ने मैत्री महा महोत्सव में पधारे मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं से ससम्मान जैन समाज ने दो मांगे रखी हैं
समाज ने रेल राज्य मंत्री के नाम से मुख्यमंत्री साय को सौंप ज्ञापन में रायपुर जबलपुर ट्रेन का नामकरण आचार्यश्री विद्यासागरजी के नाम पर रखने की मांग है
अश्विनी वैष्णव मंत्री रेल एवं सूचना एवं प्रसारण भारत गणराज्य नई दिल्ली के नाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि जबलपुर से रायपुर तक नवीन संचालित 11701-11702 इंटरसिटी ट्रेन का नाम राष्ट्र संत पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी एक्सप्रेस रखा जाए ज्ञापन में कहा है कि यह सर्व विदित है की राष्ट्र संत दिगंबर जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का महाप्रयाण विगत वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ की पवित्र नगरी डोंगरगढ़ चंद्र गिरी में हुआ था आचार्य श्री देश के एक ऐसे महान संत थे जिन्होंने आत्म कल्याण के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, वास्तु शिल्प, गौ सेवा आदि के क्षेत्र में राष्ट्र के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा समय समय पर आचार्य श्री के दर्शन कर राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया जाता रहा है। जिसका उल्लेख प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वयं अपने संबोधनों में कई बार किया गया है हाल ही में भारतीय रेल द्वारा जबलपुर से रायपुर के मध्य इंटरसिटी नवीन ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का बिहार, चातुर्मास एवं कर्म क्षेत्र मुख्यतः मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ रही है और यह ट्रेन इन दोनों राज्यों को जोड़कर चलाई जा रही है आचार्य श्री के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज आपसे अनुरोध करती है कि जबलपुर से रायपुर तक चलने वाली इस इंटरसिटी ट्रेन का नाम “आचार्य श्री विद्यासागर एक्सप्रेस” घोषित कराने हेतु भारतीय रेलवे द्वारा आवश्यक कार्यवाही संपादित कराने कृपा करें
*पुस्तकालय का नाम भी आचार्यश्री विद्यासागरजी के नाम पर हो*
छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन का शुभारंभ आगामी माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रस्तावित है सकल दिगंबर जैन समाज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से ज्ञापन सौंपकर अनुरोध किया है कि कि इस नवीन विधान भवन में निर्मित होने वाले पुस्तकालय भवन का नाम आचार्य श्री विद्यासागर जी के नाम पर नाम नामकरण कराने की कृपा कीजिए।
मैत्री महोत्सव में उक्त दो मांगे समाज ने मुख्यमंत्री के समक्ष मुख्य रूप से रखी हैं अब देखना ये है कि कब तक सरकार जैन समाज की इन मांगों को पूरा करता है
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।