मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
नवरात्रि के 9 दिन क्षेत्र में बड़े धूमधाम से नवरात्रि मनाई जा रही है। रोज गांव गांव चुनरी यात्रा निकाली जा रही है तो वही देर रात महाआरती का आयोजन हो रहा है।
शनिवार को नवरात्रि के पांचवें दिन पुराने गुरुद्वारा मंदिर दीवानगंज से 161 मी चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा पुराने गुरुद्वारा दीवानगंज से चलकर ग्वाल चमेली ,गुसाई मोहल्ला, कोरी, मोहल्ला, भवानी चौक, दीवानगंज तलाव मुख्य मार्गो से होते हुए शाम 8 बजे खेड़ापति हनुमान माता मंदिर पर समाप्त हुई। चुनरी यात्रा समाप्त होने के बाद खेड़ा हनुमान माता मंदिर पर दुर्गा जी और हनुमान जी महाआरती की गई। खेड़ापति हनुमान मंदिर का कुछ साल पहले ही निर्माण किया गया है यहां भव्य मंदिर बना है इस मंदिर पर भी दुर्गेजी की स्थाई रूप से स्थापना की गई है यहां मंदिर गांव का खेड़ापति हनुमान मंदिर कहलाता है इस मंदिर पर मढ़ माता भी विराजमान हैं इस मंदिर पर 9 माताओं का स्थान बना है साथी हनुमान मंदिर बना हुआ है।

वही बरजोरपुर के खेड़ापति हनुमान मंदिर से 151 मीटर की चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा बरजोरपुर गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए कारज देव मंदिर से होते हुए भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर फैक्ट्री चौराहा से दीवानगंज होते हुए दीवानगंज तलाव और गुफा मंदिर पहुंची। चुनरी यात्रा में बरजोरपुर के ग्रामीण सहित छोटी-छोटी कन्याएं, महिलाएं और कई भक्तगण मौजूद थे सभी भक्तगण 5 किलोमीटर की चुनरी यात्रा में मां जगदंबे के जयकारे लगाते हुए नंगे पैर चल रहे थे। गुफा मंदिर दीवानगंज पर चुनरी यात्रा के समापन के पश्चात आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
शनिवार को ही बालमपुर के माता मंदिर से 451 फीट की चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा माता मंदिर से प्रारंभ होकर बालमपुर गांव के मुख मार्गो से होते हुए बालमपुर चौराहा के राम दरबार मंदिर से होते हुए गीदगढ़ की प्रसिद्ध गुफा मंदिर पर समाप्त हुई। पूरे रास्ते भर ढोल नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते हुए भक्तगण दिखाई दे रहे थे। वही छोटी-छोटी कन्याए, महिलाएं, बच्चे,युवा,बुजुर्ग सहित अन्य गावों के ग्राम वासी माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।