सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले के क़स्बा गढ़ी मे वन परिक्षेत्र उत्पादन में पौधारोपण किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के चलते सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक मनाया जा रहा है। गुरूवार को गढ़ी में वन परिक्षेत्र उत्पादन कार्यालय परिसर में फ़लदार पौधे आम अमरुद के पौधे अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने लगाकर उनकी सुरक्षा कर पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा हुई।

पौधारोपण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, उप सरपंच बृजेश जाटव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रिज़वान खां पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, रेंजर उत्पादन रमेश जाटव, पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा, कृष्णगोपाल महेश्वरी, आदि मौजूद थे।