Let’s travel together.

गो रायपुर गो- ट्रेजर हंट में युवाओं का उमड़ा उत्साह, अग्रवाल सभा व युवा मंडल का सफल आयोजन

0 75

– गो रायपुर गो और कार्निवाल में खेल, तंबोला व संगीत ने बांधा समां

सुरेन्द्र जैन रायपुर

अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 21 सितम्बर की सुबह आयोजित “Go Raipur Go – Treasure Hunt” में शहर के युवाओं और समाजजनों का उत्साह देखने लायक रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मैक कॉलेज, समता कॉलोनी से हुई और विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए प्रतिभागी अग्रसेन धाम, छोकरानाला पहुंचे। पूरे मार्ग पर जोश और रोमांच का अद्भुत माहौल बना रहा।

सुबह से ही प्रतिभागियों और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी थी। 500 से भी अधिक प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। इस हंट में अलग-अलग रायपुर के मुख्य स्थानों पर प्रतिभागियों को रोचक व ज्ञानवर्धक गतिविधियों से गुजरना पड़ा, जिनमें टीमवर्क और रचनात्मकता की झलक साफ दिखाई दी। इस दौरान प्रतिभागियों ने न केवल अपनी समझ और गति दिखाई बल्कि एक-दूसरे का सहयोग भी किया।

 

अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष  विजय अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और समाज को संगठित रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में प्रेरित करते हैं।


युवा मंडल अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए रोमांच और सीख से भरा अनुभव रहा।

मीडिया प्रभारी  उदित अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस ट्रेजर हंट ने युवाओं को टीमवर्क, धैर्य और सकारात्मक सोच का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को अग्रसेन जयंती वाले दिन पुरस्कृत किया जाएगा।

अग्रवाल युवा मंडल द्वारा आयोजित गो रायपुर गो कार्यक्रम डायरेक्टर उदय बजाज और तत्पश्चायत कार्निवाल के कार्यक्रम डायरेक्टर  शुभम् चौधरी द्वारा शानदार आयोजन किया गया, जिसमें विविध मनोरंजक खेलों और तंबोला ने अग्रवाल बंधुओं का मन मोह लिया। वातावरण उल्लास और उत्साह से सराबोर रहा।
साथ ही स्वस्थ शिविर, बुजुर्गों की चौपाल, महिलाओं की महफ़िल जैसे कार्यक्रम ने भी हर वर्ग के लोगो को जोड़े रखा।
शाम को विशेष आकर्षण रहा Pause the Band का प्रस्तुतिकरण, जिसके सुरों पर उपस्थित जन समुदाय देर रात तक झूमते और थिरकते रहे।

 

कल सुबह महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर अग्रसेन जी की आरती के बाद रायपुर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन अग्रसेन धाम में किया जाएगा। इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

शाम को सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड सिंगर मधुर शर्मा अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे, जो आयोजन का विशेष आकर्षण होगा।

इस अवसर पर योगी अग्रवाल,  मनमोहन अग्रवाल,  सुभाष अग्रवाल , युवा प्रभारी  योगेश अग्रवाल एवं  कमल अग्रवाल, ज्यंति प्रभारी आनंद गोयल, युवा मंडल महामंत्री  वेदान्त अग्रवाल, कोषाध्यक्ष  हर्षित अग्रवाल, संगठन मंत्री  सौरभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, मंत्री सिद्धार्थ अग्रवाल, सलाहकार  नितिन अग्रवाल, आयुष मुरारका, अमर अग्रवाल, सिद्धार्थ तुलस्यान सहित समाज के अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

अंत में अग्रवाल सभा एवं युवा मंडल ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, स्पॉन्सर्स और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811