केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे काग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
रायसेन।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में
सागर भोपाल तिराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज शिवराज सिंह चौहान के आने से पूर्व ही काले झंडे दिखाने से पहले गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओ जिनमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला, राजू महेश्वरी,इरफान लाला हसीब हिंदुस्तानी सहित अन्यकांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना कोतवाली भेज दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ता नगर में बनी 32 करोड़ रुपए की सड़क निर्माण में हुऐ भ्रष्टाचार का लगातार विरोध कर रहे हे। गिरफ्तार होते समय कांग्रेसियों ने शिवराज सिंह तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी के लगाए नारे।कांग्रेसियों ने शिवराज सिंह डरता है पुलिस को आगे करता है के नारे लगाते हुए गिरफ्तारी दी।
शिवराज सिंह चौहान रायसेन के वन परिसर में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने रायसेन आए थे।