सुरेन्द्र जैन धरसीवां रायपुर
धरसींवा भाजपा मंडल द्वारा मनाया गया नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन जहाँ भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा में दो व्हील चेयर भेट किया गया और 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े कार्यक्रम की शुरुआत किया गया इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों सहित समस्त चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टर सहित मुख्य वक्ता के रूप में पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला वर्मा मण्डल अध्यक्ष राकेश यादव पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार वर्मा सहित महामंत्री दिलीप साहू उपाध्यक्ष कौशल साहू प्रमिला पटेल पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र कसार चुम्मन सिंह चौहान युनुश खान पितोष साहू किरण साहू सहित नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद सहित नगर पंचायत के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे उसी क्रम में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर खरोरा में सम्पन्न हुआ जहाँ विधायक अनुज शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित आमजन ने रक्तदान किया इस प्रकार दोनो कार्यक्रम से आज पार्टी द्वारा दिये गए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।

मण्डल अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि अभी स्वच्छता, स्वास्थ्य परीक्षण, वृक्षारोपण, दिव्यंगों का सम्मान और प्रबुद्ध जनो की संगोष्ठी जैसे कार्यक्रम सभी मंडलो में करना है जो 2 अक्टूबर तक चलेगा।