Let’s travel together.

बिना सुरक्षा उपकरण काम करते ऊंचाई से गिरा श्रमिक,मौत

0 130

– राधेश्री वायर फेक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही आई सामने
– दो मासूम बच्चियों के सर से उठा पिता का साया
सुरेंद्र जैन धरसीवा
औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी और प्रबंधन की घोर लापरवाही से हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला उरला के बोरझरा स्थित राधेश्री वायर फेक्ट्री का सामने आया है जहां बिना सुरक्षा उपकरण काम करते ऊंचाई से गिरकर रघुवीर सिंह परिहार नामक फेक्ट्री कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई ओर दो मासूम बच्चियों के सर से पिता का साया उठ गया।
जानकारी के मुताबिक मृतक राधेश्री वायर नामक फेक्ट्री में काम करता था मृतक को बिना हेलमेट बिना किसी अन्य सुरक्षा उपकरणों के लगभग तीस चालीस फीट ऊंचाई पर काम कराने चढ़ा दिया गया जैसे ही वह ऊंचाई पर चढ़कर काम करना शुरू किया कि अचानक नीचे गिर गया ऊंचाई से गिरने के बाद मरणासन्न अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां शुरू में तो फेक्ट्री प्रबंधन ने खर्च उठाया लेकिन कुछ दिन बाद ही इलाज कराने का खर्च उठाना बंद कर दिया ओर उसकी मौत हो गई

 

मासूम बच्चियों के सर से उठा पिता का साया
फेक्ट्री कर्मी मृतक रघुवीर सिंह की प्रबंधन की लापरवाही से हुई मौत के कारण दो मासूम बच्चियों के सर से पिता का साया उठ गया।मृतक के बड़े भाई दिलीप से परिहार ने बताया कि उनके छोटा भाई की दो बच्चियों है।आदया परिहार उम्र 10 अजीता सिंह 7 वर्ष जिनके सर से पिता का साया उठने से उनके भविष्य की भी चिंता है घर में कमाने वाले बस वहीं थे मृतक के ससुर राजाराम परिहार ने बताया कि उनके दामाद राधेश्री वायर फेक्ट्री में काम करता था बारह घंटे काम करता जाता था घटना दिनांक 9सितंबर को उसे तीस चालीस फीट ऊंचाई पर शेड का काम करने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चढ़ा दिया जहां से गिरकर उसके सर पीठ सीना सहित शरीर गंभीर चोट होने से मरणासन्न अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती किया था यदि उनके दामाद को हेलमेड फेसहेड हैंडग्लॉब्ज आदि सुरक्षा उपकरणों के साथ काम कराते तो आज उनका दामाद जीवित होता
जिम्मेदारी से पीछे हट रहा प्रबंधन
प्रबंधन की घोर लापरवाही के बाबजूद घटना के बाद प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रहा है जब इस प्रतिनिधि ने फेक्ट्री के जीएम से बात करना चाही तो वह भाग खड़े हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811