Let’s travel together.

सेवा समिति का शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न

0 67

हमारे जीवन में शिक्षक का स्थान बेहद खास होता है- विधायक सुरेन्द्र पटवा

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे हमें जीवन जीने की सही दिशा भी दिखाते हैं। शिक्षक समाज के असली निर्माता होते हैं. अगर डॉक्टर जीवन बचाते हैं, इंजीनियर पुल और इमारतें बनाते हैं तो शिक्षक इंसान के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं. वे बच्चों में अनुशासन, संस्कार, मेहनत और सही सोच का बीज बोते हैं.

शिक्षक दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने और शिक्षा के महत्व को समझने का दिन है. यह हमें याद दिलाता है कि अच्छे शिक्षक ही समाज और देश की मजबूत नींव रखते हैं।सेवा से ही अपने जीवन में उजाला लाया जा सकता है, और वह काम सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षको का सम्मान के साथ उनके पदचिन्हों पर भी चलने का सकल्पं लेने जरूरी है। उपरोक्त बात भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कही। वह नगर की समाजिक संस्था ‘सेवा समिति’ द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

 

कार्यक्रम मे समिति द्वारा ब्लाक के सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान किया गया। समिति के अध्यक्ष जीवनसिंह पाल ने जानकारी देते हुये बताया कि सेवा समिति द्वारा 34 वर्षाे से नगर विषाल षिक्षक सम्मान समारोह का अयोजन किया गया। जिसमें इस वर्ष सेवानिवृत शिक्षकों सहित 128 विद्यालय, महाविद्यालयों कें संचालको व प्राचार्य का सम्मान किया गया। वहीं समिति द्वारा वर्ष 2024 में सेवानिवृत शिक्षको को भी को सम्मनित किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य अथिति भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा, गौहरगंज एसडीएम चन्द्रषेखर श्रीवास्तव, भाजपा भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नपा अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, जिला षिक्षा अधिकारी डीडी रजक, इण्डस्ट्रीज ऐसोसियन अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, तहसीलदार हेमन्त शर्मा, गैंदालाल पाल, पूर्व नपा अध्यक्ष पूर्णीमा जैन, बद्रीसिंह चौहान, प्रेमषंकर साहू, षिवप्रसाद जायसवाल, विनोद जैन , आदि रहे कार्यक्रम के दौरान गौहरगंज एसडीएम चन्द्रषेखर श्रीवास्तव, नपा अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, ऐसोसियन के पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, ने कहा कि षिक्षक हमें हमें जीना सिखाते हैं, सोचने की ताकत देते हैं, मुश्किल परिस्थितियों से लड़ना सिखाते हैं. गलत और सही की पहचान सिखाते हैं. शिक्षक दिवस हमें यह याद दिलाता है कि शिक्षा सिर्फ एक जॉब नहीं, बल्कि एक साधना है, जिसमें वह बच्चों को तराशकर हीरे की शक्ल देते हैं। शिक्षक उस दीपक की तरह हैं, जो खुद जलते हैं, ताकि हम रोशनी में आगे बढ़ सकें. वह हमारी छोटी-छोटी गलतियों को भी बड़े प्यार से सुधारते हैं. अगर डांटते भी हैं, तो उसमें हमारी भलाई का इरादा छुपा होता है. शिक्षक दिवस सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि यह एक ऐसा मौका है कि हम अपने गुरुओं को यह एहसास दिलाएं कि उनकी मेहनत और मार्गदर्शन हमेशा हमारी जिंदगी में मायने रखता है। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष जीवनसिंह पाल व उपाध्यक्ष दीपक सराठे, सरोज गिरी, राजेश भवरे, सचिन पाल, सोनू लौंवशी , कृष्ण गोपाल यादव, संयम जैन, सहित अन्य पदाधिकारीयों द्वारा सम्मनित किया गया। अन्त में आभार प्रदर्शन दीपक सराठे ने किया। इस अवसर पर समिति के सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इनका हुआ सम्मान
वही कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में डाक्टर राधाकृष्णन पुरूस्कार से सुनील खाम्बरा, औधोगिक क्षेत्र में औद्योगिक रत्न से नीरज जैन, व डा राजकिषोर सामजिक सरोकार पुरूस्कार से विपीन भार्गव को सम्मनित किया गया । साथ ही द्रोणाचार्य पुरूस्कार विवेक संगोड़े, खेल रत्न पुरूस्कार दीपांषु सिंह, व पर्यावरण सरंक्षण का पुरूस्कार से रामनिवास को सम्मनित किया गया। वही नगर के नगर गौरव से कृष्णा पण्डित व साक्षी उपाध्याय सम्मनित किया गया। इस दौरान नगर की प्रतिभाओ को रामरती छोटलाल मेधावी पुरूस्कार से सम्मनित किया गया।

सेवानिवृत शिक्षक हुए सम्मनित: कार्यक्रम में भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा, एसडीएम चन्द्रशेखर श्रीवास्तव ने सेवानिवृत शिक्षक दिनेश सिंह, हबीबुन्निसा , मुक्ता व्यास ,सुनीता धनौरिया
अनिल कुमार नागरिया ,प्रेमनारायण वर्मा, प्रेरणा दीक्षित, सुनीता आलम,उर्मिला नाग, बालमुकुंद बैरागी, देवी प्रसाद बरखने,प्रहलाद सिंह मेहर, शकुन श्रीवास्तव, लखनलाल ब्यालसा, रमेश कुमार लेखवानी, रणधीरसिंह,मीनाक्षी शर्मा, सुषमा श्रीवास्तव, ऊषा रैकवार, ओमप्रकाश व्यास, दयानंद दुबे, तरुण जैन,विजय कुमार, हौसिला मिश्रा, गौरीशंकर भार्गव, विजय कुमार शुक्ला, किरण जैन, मोहनलाल कटारिया,सुरेश कुमार सक्सेना, गयाप्रसाद प्रजापति, अनिल पाठक, लक्ष्मी मेहर,शैलेन्द्र दुबे, जमना प्रसाद साहू कृष्णा ठाकुर को सम्मनित किया गया।

रामरती छोटेलाल मेधावी पुरूस्कार से सम्मनित हुई प्रतिभा

मंच से नगर के मेधावी विधार्थीयो को रामरती छोटेलाल मेधावी पुस्कार से सम्मनित किया गया। जिसमें हाई स्कूल में सपना मिश्रा, दीक्षा पटेल, अतुल रोशन , कृष्णा ठाकरे, व संजना कुशवाह तथा हायरसेकण्डरी में निधि शिधे, अर्चना कामड़े, दीशा जैन, अनु नरवरिया, आंकाक्षा विशवकर्मा तथा सीबीएससी हाई स्कूल में निकिता गुप्ता, शिवेन अग्रवाल,राहुल रैकवार, दुर्गा कुमारी, श्रेयासिंह, तथा सीबीएससी हायर सेकण्डरी में आरूषी कटियार, हिरल खण्डेलवाल, दीक्षा तोमर, अशिका यादव, आर्यन सिंह को सम्मनित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811