Let’s travel together.

पुलिस ने दो टू व्हीलर और तीन फोर व्हीलर के चालान बनाकर समन शुल्क 2100 रुपए वसूले

0 115

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज पुलिस चौकी के सामने देर शाम को पुलिस ने टू व्हीलर वाहन और फोर व्हीलर वाहन की जांच पड़ताल की। जिसमें कई वाहन चालक बगैर हेलमेट लगाए और बगैर सीट बेल्ट बांधे हुए पाए गए। पुलिस ने टू व्हीलर वाहन चालकों से दो चालान काटकर 600 रुपए तो वही तीन फोर व्हीलर वाहन के चालान काटकर 1500 रुपए वसूल किए गए। पुलिस चौकी दीवानगंज प्रभारी ने बताया कि हाईवे पर इस समय दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही है इसके बावजूद भी वाहन चालक बगैर हेलमेट पहने और बगैर सीट बेल्ट बंद बंधे हुए पाए जा रहे हैं। उन सभी को चौकी के सामने रोककर चालान बनाए गए और कई वाहन चालक और फोर व्हीलर वाहन चालकों को समझाइस भी दी गई।
चेकिंग देखकर कई वाहन चालक चेकिंग से पहले ही रुक कर इधर-उधर से निकलने की कोशिश करते रहे।
लेकिन पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को नहीं जान दिए और चालान बनाएं। दीवानगंज पुलिस आगे भी इसी तरह की चेकिंग करती रहेगी। चेकिंग अभियान में चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह ,दिलीप यादव सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811