सुरेंद्र जैन धरसीवा
एक कहावत है “शराबी के दो ठिकाने ठेके जाए या थाने” शराब जो न कराए कम ही है उक्त कहावत सांकरा में चरितार्थ हुई जब चाचा ने भतीजे को साथ में पहले तो खूब शराब पिलाई और जब भतीजा नशे में मदहोश हो गया तो चाचा बहु के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा पुलिस ने बहु की रिपोर्ट पर आरोपी चाचा ससुर को जेल भेज दिया है।
सिलतरा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि 07सितम्बर को पीड़िता ने पुलिस चौकी में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए लिखा कि 06 सितम्बर को रात्री 10 बजे लगभग ग्राम सांकरा स्थित घर पर उसका चाचा ससुर रवि विश्वकर्मा खाना खाने आया था इसी दौरान चाचा ससुर रवि विश्वकर्मा ने पिडिता के पति सुनील विश्वकर्मा के साथ शराब पी अधिक शराब पीके पीड़ित का पति को मदहोश होकर नशे में सो गया।
भतीजे के नशे में मदहोश होते ही पकड़ा बहु का हाथ
चाचा और भतीजे ने साथ शराब पी लेकिन जब भतीजा अधिक शराब पीकर मदहोश हुआ ओर सो गया तो उसके सोते ही मौके का फायदा उठाकर आरोपी रवि विश्वकर्मा बुरी नियत रखते हुए पिडिता का हाथ पकड कर जबरदस्ती दुसरे कमरे के तरफ ले जाने लगा छेड़छाड़ करने लगा जिससे किसी तरह पीड़िता ने खुद को बचाया
पुलिस ने पिडिता के लिखित आवेदन पर महिला संबधी अपराध होने पर थाना गुढियारी से महिला प्र०आर० 546 पुष्पा ध्रुव के आने पर लिखित आवेदन पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ओर पिडिता का कथन कराया विवेचना के दौरान आरोपी रवि विश्वकर्मा का पता तलाश कर पुलिस ने हिरासत में लेकर पुछताछ की तो उसने 06.सितंबर को 10 बजे अपराध घटित करना स्वीकार किया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।