डायल-112 वाहन हेतु नवीन सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
डायल-112 वाहन अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित एवं त्वरित पुलिस सहायता को तैयार
रायसेन ।पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त डायल 112 वाहन के नवीन सॉफ्टवेयर संबंधी प्रशिक्षण आज वन परिसर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी एसडीओपी, थाना प्रभारियों के साथ उनके आसूचना संकलन आरक्षक, एक विवेचक तथा Dial-112 में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी शामिल हुए।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने पुलिस लाइन रायसेन से डायल-112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे, जिले के समस्त एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।