Let’s travel together.

डॉ अर्चना त्रिवेदी की प्रथम काव्य कृति अंतर्निहित का लोकार्पण

0 122

साहित्य में सकारात्मकता व समाधान दोनो होना चाहिए

 प्रेस क्लब में आयोजित हुआ लोकार्पण

इंदौर।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ विकास दवे, कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ पद्मा सिंह, साहित्य मंत्री श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति , विशेष अतिथि एवं चर्चाकार डाॅ पुष्पेन्द्र दुबे,शोध मंत्री श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति, वरिष्ठ अभिभाषक व गांधीवाद विचारक श्री अनिल त्रिवेदी की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से हुआ। स्वागत भाषण अतुल त्रिवेदी द्वारा किया गया, अतिथि परिचय डॉ श्वेता, वंदना उपाध्याय, एवं प्रतिक-प्रवर श्रोत्रिय द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमती कृष्णा श्रोत्रिय, श्रीमती आशा पुरोहित, श्रीमती कृष्णा शर्मा, श्रीमती किरण शर्मा का सम्मान किया गया। श्री विनायक प्रकाशन के प्रकाशक श्री मुकेश‌ इंदौरी का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ विकास दवे ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहित्य अकादमी ऐसे नवोदित रचनाकारों को सामने ला रहे है ,जो नेपथ्य में रहकर काम कर रहे थे, जिन्होंने स्वांतः सुखाय” परिस्थितिवश व पारिवारिक संघर्षों से निकलकर के कलम को थामा। आपने कहा साहित्य समाज का दर्पण है पर दुर्भाग्य से साहित्य के नाम पर जो विकृतियां परोसी जा रही है। वह चिंतनीय है। साहित्य जगत में नकारात्मकता की चर्चा सकारात्मकता व समाधान के साथ करना चाहिए। आपने जीवन में पांच’ स्व’ के ‘बोध ‘ को जागृत करने पर केन्द्रित किया, भाषा, भूषा, भवन‌, सात्विक भोजन‌ व भजन में ‘स्व ‘का बोध होना चाहिए। वर्तमान में जीवन मूल्यों का समावेश अत्यंत आवश्यक है जो मानस जैसे ग्रंथों से प्राप्त होते हैं। हम इसे लपेट कर सहेज कर रख देते हैं, बल्कि इसे नित्य पढ़कर इसके मूल्यों को जीवन में उतारे। क्यों कि मानस में हर समस्या का समाधान अंकित है।

विशेष अतिथि एवं चर्चाकार डाॅ पुष्पेन्द्र दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहित्य समाज से जुड़ रहा है ये अच्छी शुरुआत है। मन पर केन्द्रित, काव्यसंग्रह में सहज,सरल भावों में लिखित रचनाओं का संक्षेप में उल्लेख किया व कहा कि समाज जिन समस्याओं से जूझ रहा है उसको उन कविताओं में खोजा जा सकता है। आपने बच्चों में लुप्त हो रहे बालपन की अठखेलियों की भी चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ पद्मा सिंह ने कहा कि लेखन सार्थक व उद्देश्यपूर्ण होना चाहिए।लेखन में शब्दों से दोस्ती करना ही बहुत बड़ी बात है। कविता शब्दों का संगीत नहीं, आत्मा का नाद है। सभी के पास भाव है, तो अभिव्यक्ति का गुण भी आ ही जाता है। आपने कहा हम स्त्री के संघर्षों की हमेशा बात करते हैं लेकिन पुरुष हृदय में भी ममता होती है। इसलिए सबका अपना अपना विशिष्ट स्थान है।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अभिभाषक श्री अनिल त्रिवेदी जी का मर्मस्पर्शी उद्बोधन रहा, आपने अपनी मीठी मालवी भाषा को प्राथमिकता देते हुए कहा कि वर्तमान समय में लोगों ने व्यस्तता के तहत मिलना जुलना बंद कर दिया, तड़क भड़क में सादगी भूल गये।संप्रेषण भी कम हो गया। नयी पीढ़ी को अध्ययन करने का संदेश दिया क्योंकि अध्ययन से चिंतन व नई ऊर्जा मिलती है।

इस कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ दीपक शर्मा द्वारा किया गया। श्रीमती मंगला शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शहर के साहित्यकार, चिकित्सक, व्यवसायी व शिक्षाविद उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811