Let’s travel together.

बरेली के पत्रकारों ने हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. मंडल का किया सम्मान

0 243

– पत्रकार संजय शर्मा को मिला था जीवन दान
भोपाल.चिकित्सक को पृथ्वी पर भगवान का रूप माना जाता है। और जब कोई चिकित्सक पूरी संवेदनशीलता के साथ अस्वस्थ व्यक्ति का उपचार ईश्वर की भक्ति जैसे भाव से करता है तो वह चिकित्सा जगत के साथ ही जनसामान्य की भी सराहना का पात्र बन जाता है। इस तरह की भावनाएं गत दिवस भोपाल स्थित उबुन्तु अस्पताल में हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ सुब्रोतो मण्डल के पत्रकारों द्वारा सम्मान के समय व्यक्त की गईं। डॉ सुब्रतो मण्डल एवं डॉक्टर संजीव गुप्ता ने बरेली के पत्रकार संजय शर्मा की हृदय संबंधी जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की थी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश शासन के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शल्यक्रिया से पहले स्वयं अस्पताल पहुंचे थे। उन्होने डॉ मण्डल से विस्तार से चर्चा करके उपलब्ध उपकरणों और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और संतुष्टि के बाद पत्रकार संजय शर्मा के ऑपरेशन का निर्णय लिया था।

उल्लेखनीय है डॉ मण्डल अब तक 30 हजार से अधिक एंजियोग्राफी/एंजियो प्लास्टी कर चुके हैं। मुख्यमंत्री द्वारा मध्यप्रदेश गौरव अवार्ड के साथ ही चिकित्सा क्षेत्र की अनेक उपलब्धियां भी उनके नाम दर्ज हैं। इस अवसर पर उन्होने आधुनिकतम चिकित्सा सुविधाओं का पत्रकारों को अवलोकन भी कराया तथा मन पर अधिक बोझ और तन पर भोजन के बोझ को हृदय संबंधी बीमारियों का कारण बताया। डॉ मण्डल ने कहा कि मन को अनावश्यक सूचनाओं के बोझ से बचाएं और तन से भोजन के अनुपात में शारीरिक गतिविधियां करें।

पत्रकारों की ओर से सत्यनारायण यज्ञवालक्य,संतोष रिछारिया, संतोष मालवीय, भीकम राय, राजेंद्र धाकड़ और सुनील सोन्हिया, प्रदीप धाकड़, भूपेंद्र राजपूत, राकेश सोनी, पवन सिलावट, लीला साहू, मधुर राय, अंकित तिवारी सहित अन्य लोगों ने शाल-श्रीफल से सम्मान किया। अस्पताल परिवार के सदस्यों ने कहा कि यह उनके लिए सेवाभाव को और अधिक प्रेरित करने का अवसर है।इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से अस्मा खान एवं जीतेन्द्र खातरकर ने सभी पत्रकारों को गुलाब की पंखुड़ी देकर स्वागत किया वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा ने उबन्तु हॉस्पिटल के सभी स्टाफ सदस्यों की कार्यप्रणाली ओर सेवा भाव की भूरि भूरि प्रशंसा की

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811