Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय में खेल दिवस समारोह के विजेता घोषित

0 64

• वाद-विवाद में आशिमा अरोरा
• शतरंज में अंकित भार्गव और डॉ. श्याम गनपत तीखे

रायसेन । सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में मेजर ध्यानचंद जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा हुई। वाद-विवाद, शतरंज और कैरम में छात्र-छात्राओं के अलावा अध्यापकों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिक्षा में खेलों की उपादेयता विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता की विजेता अंग्रेजी शोधार्थी आशिमा अरोरा रहीं। विपक्ष में बोलने वाले एमए भारतीय चित्रकला के अंकित भार्गव को दूसरा स्थान मिला।

शतरंज प्रतियोगिता में अंकित भार्गव विजेता रहे एवं दूसरे स्थान पर अरविंद कुमार मीणा रहे। अध्यापकों व अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता को जीता योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. श्याम गणपत तिखे ने। दूसरा स्थान मनीष प्रधान को मिला।

छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त कैरम प्रतियोगिता के विजेता सौरभ घेंघट रहे। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ और कुलसचिव श्री विवेक पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811