Let’s travel together.

बदहाल यातायात का अंतहीन सिलसिला, प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ औपचारिक

0 49

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के गैरतगंज नगर में यातायात की समस्या एक लाइलाज बीमारी बन चुकी है, जिसका सबसे बड़ा कारण है फल-सब्जी विक्रेताओं का सड़कों पर अतिक्रमण। यह समस्या उस समय और गंभीर हो जाती है, जब प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह जाती है। हाल ही में, नगरवासियों की शिकायत पर प्रशासन ने इन दुकानदारों को हटाया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद वे फिर से अपने पुराने ठिकानों पर लौट आए, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई।
गैरतगंज का बस स्टैंड और मुख्य भोपाल-सागर मार्ग, दोनों ही लंबे समय से इन हाथ ठेला दुकानदारों के कब्जे में हैं। ये दुकानदार नगर परिषद द्वारा तय की गई जगह को छोड़कर, भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपनी दुकानें लगाते हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि आम जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से हालात इतने बिगड़ गए थे कि नगरवासियों ने इसका पुरजोर विरोध किया। लोगों की नाराजगी को देखते हुए, शुक्रवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए इन सभी दुकानदारों को हटाया। इस कार्रवाई से लगा कि अब स्थिति सुधरेगी, लेकिन यह उम्मीद सिर्फ कुछ घंटों तक ही कायम रही। इसे प्रशासन की ढिलाई कहे या दुकानदारों की हठधर्मिता माने, दोपहर होते-होते, वे सभी दुकानदार फिर से बस स्टैंड और मुख्य सड़क पर आकर अपनी दुकानें लगाने लगे। हैरानी की बात यह रही कि इस बार कार्रवाई करने वाला प्रशासनिक अमला मौके से पूरी तरह नदारद था।

इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की ढिलाई और इन दुकानदारों की हठधर्मिता को उजागर कर दिया है। यह सवाल खड़ा होता है कि क्या प्रशासन सिर्फ दिखावे के लिए कार्रवाई करता है, या फिर उसके पास इन अतिक्रमणकारियों से निपटने का कोई ठोस प्लान ही नहीं है? जब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक गैरतगंज की सड़कें इसी तरह ट्रैफिक जाम का शिकार होती रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811