रायसेन। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं सांची विधानसभा के विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जिला विकास समिति द्वारा आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कदम के पौधे का रोपण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने माँ और प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन का आधार भी हैं। वहीं विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि “धरती पर स्वर्ग वहीं है, जहां हरे-भरे वृक्ष हैं। वृक्षारोपण से श्रेष्ठ जीवन की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
न्यूज सोर्स – हरि साहू जिला मीडिया प्रभारीरायसेन