Let’s travel together.

भैंसरा में मिले मृत मवेशियों के अवशेष का मामला,कारवाही के लिए हिंदू उत्सव समिति नेसोपा ज्ञापन

0 152

सिलवानी  रायसेन ।जिले के  कस्बा बम्होरी के ग्राम भैंसरा में बीते दिनों नाले किनारे खेत से मृत मवेशियों के अवशेष मिलने के मामले में हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में दिन शनिवार को तहसीलदार सुधीर शुक्ला को मुख्यमंत्री पुलिस महानिदेशक कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक रायसेन के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हिंदू उत्सव समिति ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में बम्होरी पुलिस ने कुछ आरोपियों पर कार्रवाई की है लेकिन कई अन्य आरोपियों को छोड़ दिया गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि 21 जुलाई को ग्राम भैंसरा में मवेशियों के अवशेष मिलने की जानकारी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेष जब्त कर जांच के लिए भेजे थे। इस दौरान कुछ आरोपियों पर प्रकरण दर्ज भी हुए हैं लेकिन फरूख मंसूरी पिता चांद मिया, राजा मंसूरी पिता चांद मिया, बादशाह, शमीम पिता बादशाह, शाकिब पटेल और फैजान खां पिता शरीफ खां निवासी बम्होरी पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। शीघ्र पुलिस प्रशासन इनके खिलाफ कार्रवाई करें

हिंदू उत्सव समिति तथा हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून रासुका के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो हिंदू उत्सव समिति और सनातन समाज धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करेंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री मोहन यादव और पुलिस महानिदेशक भोपाल को भी भेजी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811