मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
देहरी स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री राधा रानी जन्म अष्टमी के पावन पर्व पर एक भव्य जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में श्री श्री 1008 यजदेव चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज उपस्थित रहेंगे। राधा रानी अभिषेक रविवार शाम 5 बजे,भजन संध्या शाम 7 बजे से राधा रानी इच्छा तक भजन गायकमालती उपाध्याय द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।