रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
औद्योगिक शहर मंडीदीप की विभिन्न होटलों में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा फल-फूल रहा है। शिकायतों और पुलिस की छापामार कार्रवाई के बाद भी इस गोरखधंधे पर रोक नहीं लग पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और होटल संचालकों की मिलीभगत के कारण यह कारोबार बेखौफ जारी है।
बाहर के जिलों से मंडीदीप पहुंच रही देह व्यापार करने
विश्वसनीय सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लगभग 2 दर्जन से ज्यादा लड़किया ओर महिलाये मंडीदीप की होटलों मे पहुंच रही हैँ!वही कुछ महिलाओ को होटल संचालक ने होटलों मे रूम दे रखे हैँ!जो परिवार के साथ रहकर ही देह व्यापार का कार्य कर रही हैँ! वही कॉलेज की लड़किया बड़ी संख्या मे होटलों नाईट मे आती हैँ!जिसके बदले उन्हें मोटी रकम दी जाती हैँ!सम्पूर्ण जानकारी के तथ्य हमारे पास उपलब्ध हैँ!जिसके आधार पर खबर प्रकाशित की जा रही है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के कुछ प्रमुख मार्गों और औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित होटलों में रात के समय संदिग्ध गतिविधियां आसानी से देखी जा सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक बाहर से आने वाली युवतियों को ठहराकर यहां गुप्त रूप से ग्राहकों को बुलाया जाता है। कई बार इस पर कार्रवाई होने के बाद भी कुछ दिनों में फिर से वही हालात बन जाते हैं।
नागरिकों का कहना है कि ऐसे कृत्यों से नगर की छवि धूमिल हो रही है और युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। वहीं महिलाएं और परिवारजन भी इस तरह के माहौल से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि होटलों में कड़ाई से जांच की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस गोरखधंधे पर स्थायी रूप से अंकुश लग सके।