Let’s travel together.

सड़क पर बैठने वाले मवेशियों को बांधे गए रेडियम पट्टे

0 62

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के गैरतगंज मे गौ सेवा रक्षा समिति के सदस्यों और गैरतगंज पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सड़क पर बैठे मवेशियों को रेडियम पट्टे पहनाए गए। इस पहल का उद्देश्य रात्रि के समय वाहन चालकों को मवेशियों की उपस्थिति का स्पष्ट संकेत देना है, जिससे अंधेरे में वाहन चलाने में सुविधा हो और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

यह अभियान विशेष रूप से उन क्षेत्रों में चलाया गया, जहाँ मवेशी अक्सर सड़कों पर बैठ जाते हैं और दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। रेडियम पट्टे चमकदार होने के कारण रात के समय दूर से ही नजर आते हैं, जिससे वाहन चालक सतर्क हो सकते हैं।

गौ सेवा रक्षा समिति ने लोगों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811