अभिषेक असाटी बक्सवाहा
अटल भवन के समीप मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने संयुक्त रूप से स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने भगवा झंडों के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए बस स्टैंड से होते हुए नगर के प्रसिद्ध हरिशंकरी मंदिर पहुंचे वहां सभी ने गौ रक्षा और हिंदू धर्म की रक्षा करने की शपथ ली और जयकारे लगाए गए।स्थापना दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी का आयोजन किया गया
इसमें संगठन के जिला मंत्री एडवोकेट रामगोपाल यादव ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा लगातार गौ सेवा और गौ रक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बक्सवाहा से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए बताया कि घायल मवेशियों का इलाज कराते हैं गो तस्करों की गाड़ियां रोककर बूचड़खाने जाने से बचाने का काम करते है हाल ही में मवेशियों को रेडियम बेल्ट भी पहनाए गए जिससे रात के समय मवेशी वाहनों की चपेट में आने से बच सकें
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विशेष सहयोगी प्रियांशु रावत ने बताया कि हिंदू हितों की रक्षा के लिए लगातार सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है चाहे गौ सेवा का हो,चाहे सेवा का विषय हो, चाहे सामाजिक धर्म के मठ मंदिरों की रक्षा का विषय हो संगठन सतत कार्य कर रहा है जो निरंतर जारी रहेगा
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप खरे लल्ला, बलभद्र राय, राजकिशोर तिवारी, कपिल तिवारी,आकाश राजपूत अध्यक्ष ,सचिन सेन उपाध्यक्ष ,ऋषि तिवारी मंत्री
अनिल पटेल सत्संग प्रमुख ,गौ सेवा प्रमुख सूरज खटीक,प्रियांशु रावत सहयोगी ,उपेंद्र राय, प्रताप राजपूत सह मंत्री,रोहित दुबे बजरंग दल संयोजक,महेंद्र लोधी, सौरभ यादव, सचिन यादव, राजेंद्र वासुदेव, रोहित कुशवाहा, दीपू खरे,भूपेंद्र सेन मुख्य रूप से मौजूद रहे।