Let’s travel together.

जन शिक्षा केंद्र सांचेत पर आयोजित हुआ कक्षा एक एवं दो पढ़ाने वाले शिक्षकों का शैक्षिक संवाद

0 83

सतीश मैथिल सांचेत रायसेन

जन शिक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांचेत पर कक्षा 1 एवं 2 पढ़ाने वाले शिक्षकों का जन शिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद आयोजित किया गया | आज के शैक्षिक संवाद का मुख्य विषय “प्रभावी शिक्षण में शिक्षक संदर्शिका (हिंदी) की भूमिका” पर सहजकर्ता रघुवीर सिंह भदौरिया द्वारा विस्तार से चर्चा की
उसके पूर्व श्रीमती संध्या पाठक द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई

जन शिक्षा केंद्र प्रभारी करण सिंह राठौरिया द्वारा उपस्थित शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए उक्त प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करने एवं शासन के विभिन्न कार्यों को समय पर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया
मॉनिटरिंग टीम से उपस्थित संजीव जैन ने उक्त प्रशिक्षण के महत्व को बताते हुए शिक्षक संदर्शिका एवं एफ एल एन शिक्षण पर सहभागी शिक्षकों से प्रश्न किये, जिनके उत्तर प्रशिक्षणार्थी साथियों से निकलवाए
जन शिक्षक दीपक शाक्या ने भाषा के आठों घटकों को विस्तार से बतलाया, शिक्षिका श्रीमती संध्या पाठक द्वारा आई डू,वी डू ,यू डू गतिविधि सहित अन्य गतिविधियां प्रशिक्षणार्थी साथियों की सहभागिता लेकर कराईं प्रशिक्षण के अंत में फीडबैक लेकर, समस्त साथियों से ऑनलाइन फीडबैक फॉर्म भरवारा गया
आज के शैक्षिक संवाद में प्रमुख रूप से शिक्षिका श्रीमती रजनी लोधी, श्रीमती प्रेमलता कोली, श्रीमती वाजिदा तबस्सुम, श्रीमती क्रांति धाकड़, श्रीमती पुष्पा मेहरा, श्रीमती दीक्षा सैनी, श्रीमती संध्या परते, प्रेम नारायण लोधी, कैलाश चंद साहू, अमित कुमार दुबे, गनेशराम चिड़ार,बहादुर गिरी, ब्रह्मा शर्मा, महेंद्र लोधी, बैजनाथ गौर, मोहन पंथी, सहित,प्रशिक्षक दल एवं मॉनिटरिंगकर्ता उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811