रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर में रविवार को भगवा पार्टी के नेतृत्व में सतलापुर खेड़ापति मंदिर से वार्ड क्रमांक 23 तक भगवा ध्वज सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारी सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य मंडीदीप नगर में एक आधुनिक गौशाला के निर्माण की मांग को मुखर करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया मोहन यादव से शीघ्र ही इस संबंध में निवेदन किया जाएगा।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष कुमार भार्गव ने सभी नगरवासियों से नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का आह्वान किया।
यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक समर्थन जताया।