रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
69 वी संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता मण्डीदीप में आयोजित हुई जिसमें अंडर-14 बालक बर्ग भोपाल को एवं बालिका वर्ग मे विदिशा को पराजित कर जिला रायसेन बना चैंपियन । प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आदरणीय राजेंद्र अग्रवाल , जिला खेल अधिकारी आदरणीय DSO राजेश यादव सर , प्राचार्य शासकीय कन्या शाला अदरणीय प्रथिवा त्रिवेदी, गोल्डेनकैरी पब्लिक स्कूल के संचालक आदरणीय देवेंद्र अजमेरा , शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल खेल शिक्षक आदरणीय कुलवंत बागड़ी ,आदरणीय कपिल पाठक सर ,जिला हॉकी अध्यक्ष आलोक भार्गव द्वारा किया गया । प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि आदरणीय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बद्रीसिंग चौहान (दादाभाई ) एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन भार्गव द्वारा बच्चो को चमचमाती ट्रॉफी देकर किया । इस मोके पर प्रशिक्षक निसार सर , निर्मल यादव सर , प्रहलाद राठौड़, नरेंद्र सर , संध्या मेहरा ,आरती बल्लवी,राहुल डागोर, अभय परिहार ,अंकित चौहान,राम सर मौज़ूद रहे ।