मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपुर
शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में स्थित सभागार में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा 20 अगस्त 2025 को अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन! हर वर्ष विश्व हिंदू परिषद 14 अगस्त से एक सप्ताह पूरे भारत देश के प्रत्येक विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में जाकर युवाओं के बीच अखंड भारत को याद करते हुए यह बताने का प्रयास करता है कि किस प्रकार अंग्रेजों द्वारा षडयंत्र पूर्वक देश के राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में किस प्रकार कब्जा किया व तत्कालीन सरकार के उदासीनता के कारण अखंड भारत धीरे-धीरे बढ़ता गया। अखंड भारत सकल दिवस कार्यक्रम का आयोजन करने का उद्देश है कि आज की युवा पीढ़ी अपने इतिहास को जाने और युवाओं को पुनः भारत को अखंड करने हेतु संकल्प करे।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल सक्सेना के अध्यक्षता में व विशिष्ट अतिथि अनूपपुर सिद्ध बाबा के पूजनीय संत जी की उपस्थित में संपन्न हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में विहिप शहडोल विभाग मंत्री बालमीक जायसवाल रहे! कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छाया चित्र में अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभाशीष वचन एवं एकल गीत के साथ हुआ! इस कार्यक्रम में रोशन पूरी प्रांत प्रवर्तन प्रमुख द्वारा अखंड भारत पर अपना विचार प्रस्तुत किया ।

कार्यक्रम के अंत में विहिप जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सोनी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों प्राध्यापकों व छात्र छात्राओं का गीत के साथ आभार प्रकट किया गया!
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग दल जिला संयोजक अक्षय सिंह बघेल के नेतृत्व में आयोजित हुआ साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष महावीर वर्मा कविता मिश्रा , अनूपपुर नगर संयोजक सर्वेश पटेल महाविद्यालय के प्राध्यापक व छात्र छात्राएं। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।