Let’s travel together.

सड़क पर छात्रा से छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी

0 155

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

थाना सतलापुर क्षेत्र अंतर्गत एक छात्रा ने युवक पर छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता निवासी वार्ड नंबर 20, झालरकला कोटिया घाटी ने थाना सतलापुर में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई।

आवेदन के अनुसार, जब छात्रा कॉलेज जाने के लिए घर से निकली तो रास्ते में निवासी राजा रईस ने रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने पहले स्कूटी रोकते हुए उसका हाथ पकड़ लिया और जब छात्रा ने विरोध किया तो मारपीट करते हुए धमकाया कि अगर वह उसे रास्ते में नजर नहीं आई तो ठीक, अन्यथा उसे जान से मार डालेगा।

छात्रा ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार रास्ते में खड़ा होकर अश्लील हरकतें करता था, जिसकी शिकायत परिवार ने उसके घर जाकर भी की थी, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस बार आरोपी ने उसके भाई को भी मारने की धमकी दी।

इनका कहना है

थाना प्रभारी सतलापुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राजा रईस निवासी झलार कला कोटिया घाटी के खिलाफ धारा 74, 78, 115(2), 351(3) भा.दं.सं. के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। वही न्यायालय मे आरोपी को पेश किया था! जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया है!

विजय त्रिपाठी सतलापुर थाना प्रभारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811