देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
अचानक शुरू हुई बारिश से सडके लबालब हो गई लोगों का निकलना दूभर हो गया ।गंदगी सडकों पर बह निकली ।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर से अचानक भारी बारिश शुरू हो गई हालांकि इस बारिश से किसानों की धान की फसल को एवं सोयाबीन को लाभ मिला तो दूसरी ओर नगर की सडके लबालब दिखाई दी लोगों का चलना दूभर हो गया वहीं स्कूली बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ी हमेशा की तरह स्तूप रोड एवं रामलीला रोड पर तेज गति से पानी बह निकला दो से तीन फिट पानी तेज रफ्तार से बहा नगर की अंदरुनी गंदगी सडकों पर आ गई ।हालांकि इस नगर से निकलने वाले बारिश के पानी निकासी हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से नाले निर्माण तो करा लिए गये परन्तु अंदरूनी सडकों पर लबालब पानी भरने से खासी समस्या खडी हो गई ।कुछ तो नगर की अव्यवस्था एवं अतिक्रमण की समस्या ने समस्या खडी कर दी ।हालांकि विभिन्न शहरों में अतिक्रमण की कार्रवाई समय समय पर होती रही परन्तु इस नगर में अतिक्रमण प्रशासन पर पूरी तरह हावी रहा जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है परन्तु प्रशासन बेखबर बना बैठा है ।जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे है ।