सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन रायसेन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसी क्रम में, जनपद पंचायत गैरतगंज में कार्यरत सहायक यंत्री श्री नरेश ठाकरे को उनके द्वारा “सौंपे गए दायित्वों” में उत्कृष्ट कार्य संपादित करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
यह सम्मान कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा दिया गया। प्रशस्ति पत्र में नरेश ठाकरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। यह समारोह 15 अगस्त 2025 को प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार सांची विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डाक्टर प्रभूराम चौधरी भोजपुर विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र पटवा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत बीजेपी ज़िला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, एवं कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने रायसेन में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। यह सम्मान उन लोगों को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया है।