– जमुनिया टपरा गांव में इस तरह व्यवस्था करके किया जाता है अंतिम संस्कार
– मांग और शिकायतों के बाद भी ग्राम पंचायत से लेकर अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
शासन ग्रामीण क्षेत्रों में कई योजनाएं चलाकर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। इसके बावजूद गांवों में विकास और मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही हैं। ग्राम पंचायत जमुनिया के गांव जमुनिया टपरा के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए टीन शेड तक नहीं है। रास्ता भी ऊबड़ खाबड़ है। जिस पर चलना आसान नहीं है।
इससे गांव में किसी की मौत पर अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को परेशानी उठाना पड़ती है। खासकर बरसात के दिनों में अंतिम संस्कार किसी मुसीबत से कम नहीं होता है।
रास्ते किनारे या खेतों पर करते हैं अंतिम संस्कार
करोड़ों रुपए खर्च करने वाली ग्राम पंचायत मुक्तिधाम तक नहीं बना पाई है। इस कारण ग्रामीणों को सड़क किनारे ही खुले में या फिर अपने निजी खेत व जमीन पर अंतिम संस्कार करना पड़ता है। ज्ञान सिंह, माधो सिंह, शेर सिंह,जगदीश शर्मा, भोला ठाकुर,रवि ठाकुर, विक्रम ठाकुर, रघुनाथ सिंह, आदि ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के समय दाह संस्कार में काफी परेशानियां आती है।
ग्रामीणों की मांग व शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। बारिश के दिनों में तो मृतकों के परिवार व ग्रामीणों पर दोहरी कष्ट झेलना पड़ता है। जबकि टापरा गांव में 30 मकानों की बस्ती है जहां पर 500 के लगभग ग्रामीण रहते हैं।
बारिश से बचने लगाते हैं टीनशेड
मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए बारिश के दिनों ग्राामीण खासे परेशान होते हैं। बारिश से बचने मुक्तिधाम और टीनशेड नहीं है। इससे ग्रामीण अंत्येष्टी को बारिश के पानी से बचाने के लिए जिस स्थान पर अस्थाई मुक्तिधाम बनाया जाता है, वहां पर उन्हें वैकल्पिक रूप से टीनशेड लगाना पड़ता है। वहीं अस्थाई मुक्तिधाम पहुंच मार्ग भी कीचड़ से भरा है। ऐसे में शव यात्रा में शामिल व व्यवस्था करने वाले लोगों को खासी मुसीबतें उठाना पड़ती हैं।
इनका कहना हे
मैंने कई बार ग्राम पंचायत और सांची सीईओ को आवेदन दे चुका हूं कि टापरा गांव में मुक्तिधाम की व्यवस्था नहीं है इसके बावजूद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं
भंवरी गुलशेर लोधी जनपद सदस्य जमुनिया
मुक्तिधाम में तीन सेट की व्यवस्था नहीं है रास्ता भी ज्यादा खराब है। पैदल चलना बारिश के समय में मुमकिन नहीं हो पता इसलिए गांव वाले अपने निजी भूमि पर अंतिम संस्कार करते हैं।
ज्ञान सिंह स्थानीय निवासी टपरा जमुनिया
मुक्तिधाम पर प्रशासन द्वारा टीन सेट की व्यवस्था नहीं करने के कारण हम सभी ग्रामवासी हर साल बारिश में दाह संस्कार के लिए परेशान होते हैं।
जगदीश शर्मा स्थानीय निवासी टपरा जमुनिया