Let’s travel together.

अंगदान, जीवनदान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विदिशा के देहदानी समाजसेवी श्री अरविंद कुमार जैन को दी श्रद्धांजलि

0 57

श्री अरविंद की पार्थिव देह को गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर दी गई विदाई

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विदिशा  के देहदानी समाजसेवी दिवंगत श्री अरविंद कुमार जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि “अंगदान, जीवनदान है” और श्री जैन का यह अमूल्य योगदान सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्य सरकार अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है और श्री जैन जैसे व्यक्तित्व इसे नई दिशा देते हैं। जीवन के अंतिम क्षण तक सेवा भाव में रमे श्री जैन का शनिवार शाम स्वास्थ्य खराब होने के बाद भोपाल के सेज अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह एंबुलेंस द्वारा विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचाई गई, जहां राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

उल्लेखनीय है कि मूलतः विदिशा निवासी श्री जैन पिछले चार दशकों से सिरोंज में रह रहे थे। वे सामाजिक, धार्मिक व मानवीय कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे। इसके अलावा वे योग क्लब के प्रारंभिक सदस्यों में शामिल थे और स्वस्थ जीवनशैली के समर्थक थे।

उन्होंने 22 अक्टूबर 2017 को सार्वजनिक कार्यक्रम में देहदान की शपथ ली थी। इस अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती शाशि जैन और पुत्र श्री अंशुल जैन ने भी देहदान की वसीयत लिखी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811