Let’s travel together.

ओवरलोड यात्री बस पलटी, दर्जन भर से ज़्यादा लोग घायल

0 172

बस का स्ट्रिंग फै़ल होने से पलटी
बस में 50 से ज़्यादा यात्री सवार थे,

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की तहसील गैरतगंज मुख्यालय से हैदरगढ़ जा रही एक यात्री बस रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दर्जन भर से ज़्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायसेन रेफ़र किया है।

जानकारी के मुताबिक़ यह हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजे ग्राम उड़दमऊ जैतपुर घांटी के जंगल में हुआ। यात्रियों के मुताबिक, बस क्रमांक एमपी 04 वाईएफ 8128 में क्षमता से ज़्यादा यात्री भरे हुए थे और उसके ब्रेक भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे। इसी वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फ़रार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर उड़दमऊ और जैतपुर गांव के ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। बाद में 100 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल गैरतगंज ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन रेफर कर दिया गया।

 

यह हुए घायल
इस घटना में घायल घनश्याम आ मोनीलाल आदिवासी उम्र 50 साल निवासी देवरीगढ़ी, प्रेम बाई आ कमलसिंह कुशवाह उम्र 40 वर्ष देवरी गढ़ी, रानीबाई आ रामसिंह वंशकार 38 वर्ष ग्राम घाना, केराबाई आ घोटेलाल अहिरवार उम्र 65 ग्राम सर्रा, लक्ष्मी आ हरिदास अहिरवार 28 वर्ष गेहूरास, ग्यारसी आ मुन्नालाल अहिरवार उम्र 22 देवरीगढ़ी, मालतीबाई आ कल्याण सिंह गैरतगंज, भारती आ सोनू कुर्मी उम्र 28 खमरियागंज सहित अन्य शामिल है। इन घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज कर रायसेन रेफ़र किया गया।
रेफ़र के बाद नही मिला सरकारी वाहन
इस घटना के बाद गंभीर हालत में घायलों को अन्य इलाज हेतु ले जाने परिजनों को आपातकालीन वाहन नही मिल सका। जिसके चलते परिजन परेशान होते दिखे बाद में घंटो इंतज़ार के बाद सरकारी वाहन नही मिलने पर परिजन घायलों को प्राइवेट वाहन कर इलाज हेतु ले गए। इस घटना में एक बार फिर गैरतगंज सिविल अस्पताल की सुविधाओं की पोल खोल दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811