Let’s travel together.

किसानों की फिर बड़ी मुश्किल,मानसून की बेरुखी से खेतों में खड़ी धान और सोयाबीन की फसलों पर संकट के बादल छाए

0 29

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

कुछ दिन पहले तक तेज बारिश से उत्साहित किसानों के चेहरों पर अब चिंता की लकीरें गहराने  लगी हैं। मानसून की बेरुखी ने खेतों में खड़ी धान और सोयाबीन की फसलों पर संकट के बादल ला दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, कुछ समय पूर्व हुई अच्छी बारिश से किसानों को बंपर फसल की उम्मीद बंधी थी। खेतों में पानी भरने से धान और सोयाबीन की फसलें तेजी से बढ़ने लगी थीं, लेकिन अब बारिश का सिलसिला थम चुका है। मौसम के इस अचानक बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, खासकर उन छोटे किसानों की जो पूरी तरह से मानसून पर निर्भर रहते हैं।

क्षेत्र के अधिकांश किसानों के पास सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं हैं। ऐसे में लगातार सूखे की स्थिति बनी रही तो फसलें खराब होने का खतरा बढ़ सकता है। दूसरी ओर, जिन किसानों के पास निजी संसाधनों से सिंचाई की सुविधा है, वे किसी तरह अपनी फसलों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

किसानों की नजरें अब आसमान की ओर टिकी हैं। वे जल्द बारिश की उम्मीद में दिन-रात मौसम के बदलते रुख को देख रहे हैं। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो इस बार की फसल पर गहरा असर पड़ सकता है, जिससे आर्थिक संकट और गहराने की आशंका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811